CSK vs RCB Highlights: जीत के साथ हुई रुतुराज की कप्तानी का डेब्यू, आरसीबी को 6 विकेट से दी पटखनी

CSK vs RCB Highlights: चेन्नई ने लगातार 8वीं जीत दर्ज कर ली। चेपॉक में हुए पहले मुकाबले में चेन्नई ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। रचिन रवींद्र ने सर्वाधिक 37 जबकि इंपैक्ट प्लेयर शिवम दुबे ने नाबाद 34 रन की पारी खेली।

KEY HIGHLIGHTS
  • जीत के साथ चेन्नई का आगाज
  • जडेजा और दुबे ने की अर्धशतकीय साझेदारी
  • चेपॉक में सीएसके की लगातार 8वीं जीत

CSK vs RCB Highlights: रवींद्र जडेजा और इंपैक्ट प्लेयर शिवम दुबे के बीच नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर सीएसके ने जीत के साथ आईपीएल 2024 का आगाज किया। सीएसके के सामने जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 4 विकेट खोकर 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जडेजा 17 गेंद में 25 और शिवम दुबे 28 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसकी की शुरुआत अच्छी रही और डेब्यूटांट रचिन और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। गाकवाड़ 15 रन बनाकर आउट हुए।

Shivam Dube, csk vs rcb

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-CSK)

चेन्नई को दूसरा झटका रचिन रवींद्र के रुप में लगा। डेब्यू कर रहे रचिन ने 15 गेंद में विस्फोटक 37 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद में 27 जबकि सीएसके के लिए डेब्यू कर रहे डेरेल मिचेल ने 18 गेंद में 22 रन की पारी खेली। आरसीबी की ओर से कर्ण शर्मा ने 2 और यश दयाल ने 1 विकेट चटकाए।

End of Feed