उत्तर प्रदेश पुलिस ने DSP बनाया, भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने ऐसे जताई अपनी खुशी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 23, 2024, 03:04 PM IST

Deepti Sharma on being DSP in UP Police: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा खुशकिस्मत हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने डीएसपी बनाया है क्योंकि पुलिस अधिकारी बनना उनके बचपन का सपना था। आगरा की रहने वाली दीप्ति को पिछले महीने उप्र पुलिस में डीएसपी बनाया गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन करोड़ रूपये नकद पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया।

जीवन में कैरियर का अलग रास्ता चुनने के बावजूद पेशे को लेकर सपना पूरा करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला दीप्ति शर्मा खुशकिस्मत हैं जिन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस ने डीएसपी बनाया है क्योंकि पुलिस अधिकारी बनना उनके बचपन का सपना था।

Deepti Sharma On Becoming DSP in UP Police

दीप्ति शर्मा (Instagram)

आगरा की रहने वाली दीप्ति को पिछले महीने उप्र पुलिस में डीएसपी बनाया गया और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन करोड़ रूपये नकद पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया । दीप्ति पिछले साल एशियाई खेल में स्वर्ण और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थी ।

End of Feed