आज का दिनः जब इतिहास में दूसरी बार किसी भारतीय ने अपनाया क्रिकेट का सबसे रोचक पैंतरा, देखिए VIDEO

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 9, 2022, 10:36 AM IST

Cricket Throwback, 9th Decemeber: क्रिकेट इतिहास में आपने तमाम किस्से ऐसे देखे होंगे जो इतिहास के पन्नों में लिखे गए, कुछ अच्छे, कुछ बुरे। लेकिन जब एक अनोखे नियम या पैंतरे को इतिहास के पन्ने में कभी-कभी ही लिखा गया हो, तो वो और दिलचस्प हो जाता है। ऐसा ही कुछ आज के दिन पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने किया था।

क्रिकेट के मैदान पर 22 गज की पट्टी (पिच) पर कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं जो फिर कभी भुलाई नहीं जाती। कुछ चीजें अच्छी यादें बन जाती हैं, कुछ खराब यादें तो कुछ ऐसे भी किस्से होते हैं जो आने वाली खिलाड़ी पीढ़ी को रह-रहकर मैदान पर याद आते रहते हैं। ऐसा ही एक वाकया हुआ था आज से 30 साल पहले। भारत के महान पूर्व कप्तान व ऑलराउंडर कपिल देव (Kapil Dev) ने एक ऐसे पैंतरे का इस्तेमाल किया था जिसको बल्लेबाज ज्यादा पसंद नहीं करते, और जब-जब इससे जुड़ा वाकया मैदान पर हुआ है, बहस छिड़ी है।

kapil_mankading

क्रिकेट इतिहास का सबसे रोचक किस्सा (screengrab-YouTube video)

आज के दिन (9 दिसंबर) 1992 में भारत और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच पोर्ट एलिजाबेथ में वनडे मैच खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई वाली भारतीय टीम 49 ओवर में 147 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद जब दक्षिण अफ्रीकी टीम जवाब देने उतरी तो पारी के नौवें ओवर में कुछ ऐसा देखने को मिला जो किसी भी भारतीय द्वारा पिछले 45 साल में नहीं किया गया था। हम बात कर रहे हैं 'मांकेडिंग' (Mankading) की।

End of Feed