क्या दक्षिण अफ्रीकी टीम के ऊपर गिरेगी गाज? टी20 विश्व कप में प्रदर्शन की बोर्ड करेगा समीक्षा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 10, 2022, 01:11 PM IST

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने टीम की टी20 विश्व कप में हार की समीक्षा करेगा। इसके लिए बोर्ड ने एक समिति का गठन करने का फैसला किया है।

जोहान्सबर्ग: क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप से टीम के जल्दी बाहर होने की समीक्षा के लिये पैनल का गठन करेगा और भारत में अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले जरूरी सुधार के उपाय भी करेगा। दबाव के आगे घुटने टेकने वाले ‘चोकर्स’ के ठप्पे के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में नीदरलैंड से हार गया।

South-Africa-vs-Netherlands

दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड( साभार AP)

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक एनोच एनवे ने कहा, 'हमें प्रदर्शन की समीक्षा करनी ही होगी। हम एक समिति का गठन करेंगे। फोकस रिसेट बटन दबाने पर होगा। हम इसे भुलाकर आगे के बारे में सोचेंगे और इसके लिये स्पष्ट रणनीति बनाई जायेगी। हम आगामी विश्व कप की बेहतर तैयारी करेंगे।'

End of Feed