IND vs IRE: आयरलैंड में भारत के मैच का गजब क्रेज, शुरुआती दो मैचों के बिके पूरे टिकट

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 17, 2023, 03:04 PM IST

India vs Ireland T20 Match: भारतीय टीम इन दिनों आयरलैंड दौरे पर है। भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। इस मुकाबले को लेकर आयरलैंड में गजब का क्रेज है। सीरीज की शुरुआती दो मैचों के सभी टिकट बिक चुके हैं।

India vs Ireland T20 Match: भारतीय क्रिकेटरों की वैश्विक लोकप्रियता ने क्रिकेट आयरलैंड जैसे उदीयमान क्रिकेट बोर्ड की चांदी कर दी है और पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के सारे टिकट बिक गए हैं। क्रिकेट आयरलैंड ने अपनी वेबसाइट पर लिखा,‘भारत और आयरलैंड के बीच पहले दो टी20 मैचों के शत प्रतिशत टिकट बिक गए हैं और तीसरे मैच के टिकट तेजी से बिक रहे हैं।’

IND vs IRE

भारत और आयरलैंड के खिलाड़ी। (फोटो- IANS)

सभी मैच द विलेज मालाहाइड क्रिकेट क्लब मैदान पर होंगे जिसकी क्षमता 11500 दर्शकों की है । इंग्लैंड में 2009 में टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में आयरलैंड को आठ विकेट से हराने के बाद से भारत ने अब तक आयरलैंड के खिलाफ पांचों टी20 मैच जीते हैं। पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लोरकान टकर ने कहा कि उन्हें भारत से मिलने वाली कड़ी चुनौती का अहसास है।

End of Feed