Happy Teachers Day 2025: सचिन से लेकर गंभीर तक, शिक्षक दिवस पर क्रिकटरों का अपने गुरुओं को नमन

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने शिक्षक दिवस के मौके पर अपने कोच के समर्पण को याद किया है। सचिन ने कोच आचरेकर से लेकर अपने भाई अजीत को याद किया।

शिक्षक दिवस के मौक पर गौतम गंभीर से लेकर सचिन तेंदुलकर, सबने अपने गुरुओं को अनोखे अंदाज में याद किया है। टीम इंडिया के हेड कोच ने जहां अपने कोच की फोटो शेयर कर उन्हें शिक्षक दिवस की बधाई दी तो सचिन ने अपने करियर के दिनों को याद किया। गंभीर ने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि मैं अब समझ सकता हूं कि आप कोचिंग के दौरान किन स्थितियों से गुजर रहे होंगे। गंभीर के अलावा सचिन ने भी इस खास दिन पर अपने उन गुरुओं को याद किया है, जिसके दम पर उन्होंने मुकाम हासिल किया।

Sachin Tendulkar and Gautam Gabhir

सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर (साभार-Gambhir And Sachin)

सचिन ने 3 लोगों की तस्वीर शेयर की है। उसमें उनके भाई अजीत तेंदुलकर से लेकर कोच रमाकांत आचरेकर भी शामिल हैं। सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा '"मेरे क्रिकेट करियर की शुरुआत एक सिक्के, एक किट बैग और तीन गाइडिंग हैंड्स के साथ हुई थी। मैं, मेरे पिता, आचरेकर सर और अजीत का हमेशा आभारी रहूंगा।'

End of Feed