क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र फोरम, बॉल टैम्परिंग कांड पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के हर खिलाड़ी का बयान होगा दर्ज

Cricket Australia form Independent Forum for 'Sandpapergate' testimonials: एक बड़ा कदम उठाते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक स्वतंत्र फोरम बनाने की तैयारी की है जहां 2018 बॉल-टैम्परिंग कांड वाले मैच में खेलने वाला हर खिलाड़ी आकर अपना बयान दर्ज कराएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा कि वह 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे में शामिल रहे खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक स्वतंत्र मंच (फोरम) बनाएगा, जहाँ वे पूरी गोपनीयता के साथ उस दौरान हुई घटनाओं पर अपना पक्ष रख सकें। लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह मंच 'सैंडपेपरगेट' बॉल-टेम्परिंग मामले की नई जांच शुरू करने का जरिया नहीं बनेगा।

cricket australia form independent forum to register testimonials On sandpapergate

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सैंडपेपर गेट मामला सुलझाने के लिए बनाया स्वतंत्र फोरम

CA के अध्यक्ष डेविड बून ने एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा, "काफी सोच-विचार के बाद, CA बोर्ड ने एक ऐसा मंच बनाने का फैसला किया है, जहां 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे से जुड़े खिलाड़ी और स्टाफ अपने अनुभव और नजरिए साझा कर सकें।" बून को उम्मीद है कि यह नया मंच एक "सर्किट ब्रेकर" (रुकावट को तोड़ने वाले माध्यम) के रूप में काम करेगा।

End of Feed