जिससे हारे उसी को गिफ्ट कर दी बाईक, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने जीता दिल

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कॉनली ने मैच के बाद कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कॉनली ने तीसरे वनडे में 149 रन की पारी खेली। वह एक रन से भले 150 रन से चूक गए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की लाज बचा ली।

बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने भले ही तीसरे वनडे में एक विकेट से जीत हासिल कर ली हो, लेकिन 3 मैच की सीरीज बांग्लादेश ने अपने नाम कर ली। यह पहला मौका था जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई वनडे सीरीज अपने नाम की। हालांकि, बांग्लादेश के पास क्लीन स्वीप का मौका था, लेकिन जैसे-तैसे ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट से जीत हासिल करने में सफलता पाई। 274 रन बनाने वाले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 275 का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 9 विकेट खोकर 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

cooper conoly

कूपर कॉनली (साभार-X)

लेकिन मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज कूपर कॉनली ने कुछ ऐसा किया, जिसकी तारीफ अब सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। कूपर कॉनली ने इस मुकाबले में 134 गेंद में 149 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिला दी।

End of Feed