'मैं उसकी तरह नहीं खेल सकता...' कोलंबो में 7वें नंबर पर शानदार शतक लगाने के बाद जुरेल ने क्या कुछ कहा, बताया किससे लेते हैं सलाह

IND vs SL 2nd Test: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच में कोलंबो के मैदान पर पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से दो शतक लगे। टॉप ऑर्डर में जहां देवद्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में सेंचुरी बनाई, वहीं सातवें नंबर पर बैटिंग करने आए ध्रुव जुरेल ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर इतिहास रचा। दिन का खेल खत्म होने के बाद जुरेल ने ऋषभ पंत की खूब तारीफ की और बताया कि वो उनसे सलाह भी लेते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच
  • कोलंबो में ध्रुव जुरेल ने जड़ा करियर का दूसरा शतक
  • शानदार पारी के बाद दिल खोलकर बात की

IND vs SL 2nd Test: ध्रुव जुरेल का इंस्टाग्राम बायो बेहद सरल, लेकिन आकर्षक है ’मांबा मेंटालिटी’। यह शब्द बास्केटबॉल के दिग्गज कोबे ब्रायंट ने खुद का सर्वश्रेष्ठ रूप हासिल करने की अपनी निरंतर कोशिश और मानसिकता को व्यक्त करने के लिए गढ़ा था। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को जुरेल की नाबाद 115 रन की पारी इस सोच के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की गवाही देती है।

Dhruv Jurel Speaks Up On Rishabh Pant After Scoring Second Test Century In Colombo Against Sri Lanka

ध्रुव जुरेल

एक छोर पर ऋषभ पंत अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में 63 रन बनाये। उनके साथ जुरेल ने 112 रन की साझेदारी की, लेकिन युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना स्वाभाविक खेल नहीं छोड़ा और अपनी शैली पर भरोसा करते हुए रन जुटाए। जुरेल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में पंत जैसे आक्रामक बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी करने की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर कहा, "हम सभी जानते हैं कि पंत कितने शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड में भारत के लिए क्या किया है। इसलिए जब वह क्रीज पर होते हैं तो मैं उनसे सलाह लेता हूं, क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है। मैं उनसे पूछता रहता हूं कि किसी खास परिस्थिति में मुझे क्या करना चाहिए।"

End of Feed