Colin Munro Retirement: टीम में नहीं मिली जगह तो इस खिलाड़ी ने ले लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

  • Agency by: Agency
  • Updated May 10, 2024, 07:17 PM IST

Colin Munro Retirement:टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा। टीम के शीर्षक्रम के बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनको आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा।
  • कोलिन मुनरो ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा।
  • वह दुनिया भर में टी20 लीग खेलते रहेंगे।


Colin Munro Retirement: न्यूजीलैंड के शीर्षक्रम के बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने आगामी टी20 विश्व कप के लिये टीम में जगह नहीं मिलने के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।मुनरो ने न्यूजीलैंड के लिये एक टेस्ट, 57 वनडे और 65 टी20 मैच खेलकर 3010 रन बनाये हैं । टी20 क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट 156 . 44 रहा। वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने सभी टी20 स्पर्धाओं में मिलकर 10000 से अधिक रन बनाए हैं।

Colin Munro Retirement

कोलिन मुनरो। (फोटो- ICC Twitter)

उन्होंने 428 टी20 मैचों में 10961 रन बनाये हैं जिनमें उनका स्ट्राइक रेट 141 . 25 रहा। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिये आखिरी मैच 2020 में भारत के खिलाफ टी20 खेला था।

End of Feed