एशिया कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद क्या बोले भारतीय कोच पोवार, यहां जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 08:26 PM IST

Ramesh Powar, Women's Asia Cup, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच शुक्रवार को खेले गए एशिया कप मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को करारी मात दी। इस शिकस्त के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।

भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच रमेश पोवार एशिया कप में पाकिस्तान से मिली 13 रन की हार से जरा भी परेशान नहीं हैं क्योंकि टीम प्रबंधन का मुख्य लक्ष्य दबाव भरे हालात में युवा प्रतिभाओं की प्रतिक्रिया देखना था। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की लेकिन वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरीं और भारतीय टीम का ‘नये लुक’ वाला मध्यक्रम शुक्रवार को यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 138 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चरमरा गया और टीम को 13 रन से हार मिली।

Ramesh_Powar_BCCI

रमेश पोवार (BCCI)

पोवार ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह झटका नहीं है...हम इसे इस तरह नहीं देख रहे हैं। हमें कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिन्हें ठीक करना जरूरी था। ’’ मुख्य कोच ने खुलासा किया कि लगातार तीन जीत के बाद टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी थी जिससे पाकिस्तान के खिलाफ दबाव भरे मैच में वह ‘नये लुक’ वाले मध्यक्रम को आजमाना चाहता था। ’’

End of Feed