क्या बुमराह विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएंगे? जानिए अब कोच द्रविड़ ने क्या बोला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 07:31 PM IST

Coach Rahul Dravid on injured Jasprit Bumrah, ICC T20 World Cup 2022: टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जब से चोटिल होने के कारण टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हुए हैं, तब से खलबली मची हुई है। अब उनके ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने क्या कहा, यहां जानिए।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण टी20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध लग रहा है लेकिन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने शनिवार को कहा कि वह इस क्रिकेटर की ‘मेडिकल रिपोर्ट’ की गहराई में नहीं जायेंगे बल्कि आस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धता के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करेंगे।

Rahul_Dravid

राहुल द्रविड़ (AP)

पीठ के निचले हिस्से में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ (एक हिस्से पर ज्यादा जोर पड़ने के कारण होने वाला फ्रेक्चर) के कारण बुमराह टी20 विश्व कप के लिये दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम तैयारी श्रृंखला से बाहर हो गये। द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम अगले कदम पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक वह आधिकारिक रूप से केवल इस (दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) श्रृंखला से बाहर हुए हैं। अगले कुछ दिनों में क्या होगा, हम देखेंगे।’’

End of Feed