ENG vs WI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम में एंडरसन की कमी को पूरा कर सकता है ये अनुभवी गेंदबाज, कप्तान स्टोक्स ने जताया भरोसा

James Anderson Replacement: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से खेला जाने वाला है। इस मैच में लंबे समय बाद इंग्लैंड एंडरसन-ब्रॉड के बिना उतरेगी। ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा इसे लेकर बेन स्टोक्स ने बड़ा बयान दिया है।

James Anderson Replacement: इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज और लाल गेंद के बादशाह के नाम से मशहूर जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के बाद अपने लंबे करियर का अंत कर दिया है। एंडरसन जैसे दिग्गज की कमी इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जरूर खलने वाली है। टीम में उनकी जगह लेना तो मुश्किल है लेकिन कई ऐसे गेंदबाज हैं जो कि इंग्लैंड को उनकी कमी नहीं खलने देंगे।

chris woakes

क्रिस वोक्स (फोटो- PTI)

इसी बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दिग्गज जेम्स एंडरसन के बिना इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करने के लिए वरिष्ठ तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का समर्थन किया है। एंडरसन से पहले उनके जोड़ीदार स्टुअर्ट ब्रॉड भी संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में ये 12 साल बाद पहली बार होने जा रहा है जब कि इंग्लैंड इन दोनों में से किसी के भी बिना उतरेगा।

End of Feed