Ranji Trophy 2024: पुजारा का रणजी में फिर गरजा बल्ला, जड़ दिया 63वां फर्स्ट क्लास शतक

Cheteshwar Pujara Century: एक तरफ जहां भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कुटाई कर रहे थे वहीं दूसरी ओर राजकोट में ही चेतेश्वर पुजारा अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना रहे थे। पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में एक और शतक जड़ दिया है।

Cheteshwar Pujara Century: भारत के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर से रणजी में अपना जौहर बिखेरा है। उन्होंने 17 फरवरी को मणिपुर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2024 मैच में सौराष्ट्र के लिए बैजबॉल शैली में शतक लगाया।

Chateshwar Pujara

पुजारा (फोटो- ICC Twitter)

जैसे ही भारतीय टीम राजकोट के नए नामित निरंजन शाह स्टेडियम में इंग्लैंड का सामना कर रही थी, पुजारा ने स्टेडियम से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर खेलते हुए एक और प्रथम श्रेणी शतक जड़ दिया। जहां इंग्लैंड की टीम अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने बज़बॉल से प्रभावित करने में नाकाम रही, वहीं पुजारा ने राजकोट में प्रथम श्रेणी मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

End of Feed