IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पुजारा ने की दो बड़ी भविष्यवाणी, जानें क्या-क्या कहा

भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना ​​है कि 4 नवंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के मुकाबले विराट कोहली के शतक लगाने के चांस थोड़े ज्यादा हैं। वहीं, यह भी कहा कि सीरीज 2-2 की बराबरी पर रहेगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि 4 नवंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के मुकाबले विराट कोहली के शतक लगाने के चांस थोड़े ज्यादा हैं। उन्होंने बताया कि कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं, जहां वे एक 'एंकर' (पारी को संभालने वाले) की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में रोहित की आक्रामक 'पावरप्ले' वाली भूमिका बदल सकती है, जिससे दोनों बल्लेबाजों के लिए मौके बन सकते हैं।

RO-KO ODI

रोहित-कोहली को लेकर चेतेश्वर पुजारा का बड़ा बयान। फोटो- BCCI

जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर पुजारा ने कहा, 'रोहित जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उसमें उनकी भूमिका पावरप्ले में टीम को अच्छी शुरुआत देने की होती है। न्यूजीलैंड में शायद यह भूमिका बदल जाए, जिससे वे शतक की ओर बढ़ सकें। लेकिन विराट के मामले में चांस थोड़े ज्यादा हैं क्योंकि वे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं। उनका खेल पारी को संभालने (एंकर रोल) वाला है। इसलिए, नंबर 3 पर आने वाले बल्लेबाज के लिए वनडे फॉर्मेट में शतक लगाना थोड़ा आसान हो जाता है। ओपनर की भूमिका भी तय होती है, लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में यह थोड़ी बदल जाती है। इसलिए, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में रोहित के मुकाबले विराट के शतक लगाने के चांस ज्यादा हैं।

End of Feed