इस खिलाड़ी के पिता को है बेटे की टीम इंडिया में वापसी की आस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2023, 09:03 PM IST

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए गए चेतेश्वर पुजारा के पिता और कोच अरविंद पुजारा का मानना है कि उनका बेटा एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने में सफल रहेगा। वो ऐसा ना कर पाए इसकी कोई वजह नहीं है।

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाले दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की टीम से बाहर किये गये अनुभवी चेतेश्वर पुजारा के पिता और कोच अरविंद पुजारा को उम्मीद है कि उनका बेटा एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी करेगा। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर किये जाने के बाद क्रिकेट जगत में कई लोगों का मानना है कि पुजारा ने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी टेस्ट खेल लिया।

Cheteshwar Pujara

चेतेश्वर पुजारा

पुजारा ने शुरू की दलीप ट्रॉफी के लिए तैयारी

अरविंद ने कहा कि उनका बेटा राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सकता है और उसने पहले ही दलीप ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा,'वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत है। मैं चयन के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन मैंने जो देखा है, वह अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहा है। वह वेस्टइंडीज टीम की घोषणा के बाद उसी दिन नेट पर कड़ी मेहनत कर रहा था। उसने दलीप ट्रॉफी की तैयारी शुरू कर दी है और काउंटी सर्किट पर खेलना जारी रखेगा। एक पिता और कोच के रूप में, मेरे लिए यह मानने का कोई कारण नहीं है कि वह वापसी क्यों नहीं कर सकता।'

End of Feed