IPL 2024: धोनी की टीम ने शुरू की ट्रेनिंग, ओपनिंग मैच में RCB से मुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2024, 04:46 PM IST

CSK Strat Training in IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयलचैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। इसके लिए चेन्नई की टीम ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। यह मुकाबला चेन्नई अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र की तैयारियों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का शनिवार को यहां तेज गेंदबाज दीपक चाहर की मौजूदगी में शिविर शुरू हुआ। चाहर 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहेंगे।

Chennai Super King

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-X)

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘स्थानीय (भारतीय) खिलाड़ियों का पहला जत्था शुक्रवार को यहां पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में और खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है।’’

End of Feed