क्या स्पिन अटैक दिलाएगी चेन्नई को छठा आईपीएल खिताब, कैसी है रुतुराज की नई टीम

Chennai Super Kings Squad: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। इससे पहले कि धोनी अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेले टीम उन्हें जीत का तोहफा देना चाहेगी। होम एडवांटेज लेने के लिए इस बार टीम ने स्पिन गेंदबाजी पर ज्यादा भरोसा जताया है।

Chennai Super Kings Squad: हर बार की तरह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इसी सस्पेंस के साथ मैदान में उतरेगी कि क्या धोनी का यह आखिरी सीजन होगा। धोनी कब आईपीएल छोड़ेंगे ये कोई नहीं जानता, लेकिन इतना तय है कि वह अचानक इसका फैसला लेंगे, जैसे कप्तानी छोड़ने का लिया था। नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए उनकी जगह भर पाना आसान नहीं है। बतौर कप्तान यह उनका दूसरा सीजन है। अब तक गायकवाड़ कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

Chennai Super Kings Sqaud Analysis Spin Trio Help CSK Sixth IPL Trophy Ashwin To Noor Ahmad

चेन्नई सुपर किंग्स (साभार-x)

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पिछले सत्र में सात हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी और उन्हें अंतिम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों हार मिली थी, जिसके चलते वह नेट रन रेट के मामले में उनसे पिछड़ गए थे और प्लेऑफ में प्रवेश नहीं कर पाए थे।

End of Feed