IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी

चेन्नई सुपर किंग्स से एक और कोचिंग स्टाफ की विदाई हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी जो 2018 से इस टीम के साथ जुड़े थे वो इस टीम से अलग हो गए हैं। इस दौरान चेन्नई ने 3 ट्रॉफी उठाई।

आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी कोच माइकल हसी के अलग होने की खबर पर मुहर लगा दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा '2008 में शुरू हुए पहले सीजन से आप चेन्नई सुपर किंग्स परिवार का एक अहम हिस्सा रहे हैं। येलो में आपका सफर केवल आपके बनाए रनों और आपके मेंटर किए गए खिलाड़ियों से ही तय नहीं हुआ है, बल्कि इतने सालों में इस फैंचाइजी के लिए आपके डेडिकेशन, विनम्रता और पक्के कमिटमेंट से भी तय हुआ है। हमारे इतिहास में आपकी जगह हमेशा खास रहेगी।

michael hussey

माइकल हसी (साभार-X)

हसी ने 2018 से 2026 तक बतौर बैटिंग कोच चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी सेवाएं दी। इस दौरान चेन्नई ने 3 आईपीएल सीजन अपने नाम किया। चेन्नई ने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद को, 2021 में कोलकाता नाईटराइडर्स को और 2023 में गुजरात टाइटंस को हराकर एमएस धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई।

End of Feed