हार के बाद भारत में और नहीं रुकना चाहते डैरेन सैमी, ICC ने कर दिया घर जाने का इंतजाम

मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध की वजह से वेस्टइंडीज की टीम पांच दिन से भारत में ही फंसी हुई है। ऐसे में कैरेबियाई टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने एक्स हैंडल पर लिखा कि वह बस घर जाना चाहते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज टीम के घर जाने के लिए एक चार्टर्ड का इंताजम कर दिया गया है। वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने ट्वीट किया, 'एक अपडेट मिला। वेस्टइंडीज बस यही चाहता था।'

कोलकाता, भाषा। कैरबियाई टीम के ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण चार दिन से अधिक समय तक शहर में फंसे रहने के बाद वेस्टइंडीज टीम के घर लौटने के लिए चार्टर्ड उड़ान का इंतजाम किया गया है। गुरुवार को एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'वेस्टइंडीज टीम के सदस्यों के स्वदेश लौटने के लिए एक चार्टर्ड उड़ान का इंतजाम किया गया है।'

Darren Sammy

वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी। फोटो-ICC

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने ट्वीट किया, 'एक अपडेट मिला। वेस्टइंडीज बस यही चाहता था।' इससे कुछ घंटे पहले सैमी ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की थी। रविवार को सुपर-8 चरण में भारत से हारने के बाद टी20 विश्व कप से बाहर हुई वेस्टइंडीज की टीम खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों से वायु क्षेत्र पर लगी पाबंदियों के कारण स्वदेश वापस नहीं जा पा रही थी। अपनी निराशा जाहिर करते हुए सैमी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'मैं बस घर जाना चाहता हूं।'

End of Feed