चंद्रकांत पंडित ने बताया सारांश जैन ने क्यों छोड़ा आईपीएल में खेलने का मौका?

मध्यप्रदेश के पूर्व कोच चंद्रकांत पंडित ने बताया है कोलंबो में टेस्ट डेब्यू करने वाले सारांश जैन ने आईपीएल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अनुबंध पाने का मौका क्यों छोड़ दिया था।

कोलंबो: भारत के लिए रविवार को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले 320वें खिलाड़ी बनने तक सारांश जैन का सफर खुद पर भरोसा रखने और लगातार कड़ी मेहनत करने की प्रेरणादयक कहानी है क्योंकि उन्होंने लाल गेंद की क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी सुधारने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अनुबंध पाने का मौका भी छोड़ दिया। मध्य प्रदेश में जैन के कोच चंद्रकांत पंडित को अपने शिष्य के साथ हुई बातचीत याद है जिससे वह इस खिलाड़ी से काफी प्रभावित हुए थे।

Saransh Jain

सारांश जैन (फोटो क्रेडिट BCCI X)

लाल गेंद के खेल पर देना चाहते थे ध्यान

पंडित ने ’पीटीआई’ से कहा,'पिछले सत्र में उसने मुझसे कहा था कि वह अपने लाल गेंद के खेल पर ध्यान देना चाहता है। वह इसे लेकर बिल्कुल स्पष्ट था। ऐसा नहीं है कि वह सफेद गेंद से गेंदबाजी नहीं करना चाहता था या उसमें उसकी रुचि नहीं थी, लेकिन वह अपनी लाल गेंद की गेंदबाजी पर काम करना चाहता था।' जैन को यहां श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पदार्पण कराया गया। उनके साथ पंडित की यह बातचीत आईपीएल 2024 के दौरान हुई थी। जैन उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े हुए थे, लेकिन वह इस भूमिका को जारी नहीं रखना चाहते थे। पंडित ने 2020 में मध्य प्रदेश की टीम की कोचिंग शुरू की थी। उन्होंने बताया, ’’उस समय उसने कहा था कि नेट गेंदबाज के तौर पर सफेद गेंद के साथ समय बिताने के बजाय वह लाल गेंद के खेल पर काम करना पसंद करेगा। इसके बाद वह राज्य की टीम का खिलाड़ी बन गया।'

End of Feed