Champions Trophy 2025 को पाकिस्तान में ही आयोजित कराने पर अड़े पीसीबी चीफ, बोले- 'इसके अलावा सोचना बेकार'

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 07:48 PM IST

Champions Trophy 2025: अगले साल खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। इसी बीच पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी का बड़ा बयान सामने आया है।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा कि वह अगले साल होने वाली इस प्रतियोगिता के देश से बाहर आयोजन के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

champions trophy 2025 pakistan

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो- ICC Twitter)

पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल के दौरान सोमवार की रात को संवाददाताओं से बात करते हुए नकवी ने पुष्टि की कि उन्होंने पिछले सप्ताह दुबई में आईसीसी की बैठक के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह से बात की थी।

End of Feed