Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले नहीं होगा कप्तानों का फोटोशूट, जानें वजह

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कोई कप्तान का फोटोशूट नहीं होने वाला है। इससे पहले कोई प्रेस कांफ्रेंस का भी आयोजन नहीं किया जाने वाला है।

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में कप्तानों का कोई फोटोशूट या प्रेस कांफ्रेंस नहीं होगी जिससे भारतीय कप्तान के टूर्नामेंट से पहले के कार्यक्रम के लिए वहां यात्रा करने की संभावना खत्म हो गई। मेजबान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को इसकी जानकारी दी।

champions trophy opening ceremony

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (फोटो- ICC/X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्र ने कहा कि पीसीबी को ‘यात्रा के व्यस्त कार्यक्रमों के कारण टीमों की अनुपलब्धता’ की वजह से टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा।बात यह है कि टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों का कार्यक्रम व्यस्त है। इंग्लैंड और भारत सफेद गेंद की श्रृंखला खेल रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका में टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला खेल रही है।'

End of Feed