IND vs PAK Match: भारत-पाकिस्तान का मुकाबला दुबई में, मैच से पहले जान लीजिए टॉस की भूमिका

Champions Tropjhy 2025, IND vs PAK Match Toss Record at Dubai International Stadium: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांचक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ दम दिखाने उतरेगी। इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस की भूमिका क्या रही है।

Champions Tropjhy 2025, IND vs PAK Match Toss Record at Dubai International Stadium: भारतीय क्रिकेट टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेलने जा रही है। यह चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का दूसरा मैच होगा। भारत ने पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीता है, तो वहीं मेजबान पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत-पाक बहुप्रतीक्षित मुकाबले में टॉस की भूमिका पर एक नजर डालते हैं।

IND vs PAK, IND vs PAK Match, India vs Pakistan, India vs Pakistan in Dubai, Toss Record at Dubai International Stadium, Dubai International Stadium Toss Record, Dubai Toss Record, Champions Tropjhy 2025, Champions Trophy 2025 News,

टॉस के दौरान रोहित शर्मा। (फोटो- BCCI Twitter)

दोनों टीमों के बीच अब तक 135 वनडे मैच हुए हैं, जहां पाकिस्तान ने 73 और भारत ने 57 मैच जीते हैं। इन मैचों में भारतीय टीम ने 70 मैचों में टॉस जीता है, तो वहीं पाकिस्तान ने 65 मुकाबलों में टॉस जीता है। यानी अधिकतर मौकों पर सिक्का भारत के पक्ष में गिरा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर 33 मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 37 बार पहले गेंदबाजी को चुना है। वहीं पाकिस्तान ने 36 बार पहले बल्लेबाजी चुनी है और 29 बार गेंदबाजी चुनी है।

End of Feed