Champions Trophy 2025, IND vs NZ: दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली के नाम जुड़ेगा एक और विराट रिकॉर्ड

Champions Trophy 2025, IND vs NZ, Virat Kohli Big Record: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के 12वें मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही विराट कोहली के नाम एक और विराट रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

Champions Trophy 2025, IND vs NZ, Virat Kohli Big Record: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का रोमांच अब धीरे-धीरे हाई होता जा रहा है। महामुकाबले के आखिरी लीग मुकाबले में दो बार की चैम्पियन भारत और एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, लेकिन इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण विराट कोहली के लिए है। दुबई में रविवार को होने वाले मुकाबले के लिए विराट कोहली जैसे ही मैदान पर उतरेंगे। उनके नाम एक और विराट रिकॉर्ड जुड़ जाएगा। 36 साल के कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 300वां वनडे मुकाबला खेलने उतरेंगे। इस मुकाबले में विराट कोहली बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Virat Kohli, Virat Kohli 300th ODI Match, Virat Kohli Most Match in ODI, Virat Kohli Most ODI Match, Virat Kohli Most Run in ODI, Virat Kohli Big Records, Virat Kohli vs NZ, Virat Kohli 300th ODI against New Zealand in Dubai, IND vs NZ, India vs New Zealand, Champions Trophy 2025, Champions Trophy 2025 News, Champions Trophy 2025 Updates,

विराट कोहली। (फोटो- AP)

सातवें भारतीय बनेंगे कोहली

विराट कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 300वां वनडे मुकाबला खेलने उतरेंगे। वे मैदान पर उतरते ही वनडे में सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले सातवें भारतीय बने जाएंगे। विराट कोहली से पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 463 वनडे मैच खेले हैं। इसके बाद एमएस धोनी 350 वनडे के साथ दूसरे नंबर पर, राहुल द्रविड़ 344 वनडे मैचों के साथ तीसरे नंबर पर, मोहम्मद अजहरुद्दीन 334 वनडे मैचों के साथ चौथे नंबर पर, सौरव गांगुली 311 वनडे मैचों के साथ पांचवें नंबर पर और युवराज सिंह 304 वनडे मैचों के साथ छठवें नंबर पर हैं।

End of Feed