Women Asia Cup: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने रचा इतिहास, एशिया कप में ये कारनामा करने वाली पहली बैटर बनीं

Women Asia Cup: श्रीलंका के कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने एशिया कप में इतिहास रच दिया। वह एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली बैटर बन गई हैं। उन्होंने यह पारी मलेशिया के खिलाफ खेली।

Women Asia Cup: एशिया कप के 7वें मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने इतिहास रच दिया। दांबुला में खेले गए ग्रुप बी के इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने मलेशिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को सही ठहराते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

चमारी अट्टापट्टू (साभार-SL Twitter)

कप्तान ने खेली नाबाद शतकीय पारी

श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने इस मुकाबले में 69 गेंद में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 119 रन की पारी खेली। उन्होंने अपना तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक केवल 63 गेंद पर पूरा कर लिया। उन्होंने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी है।

End of Feed