हारकर भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा झारखंड

SMAT 2025-26: झारखंड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया है। आंध्रा से हार के बावजूद ईशान किशन की यह टीम फाइनल खेलेगी। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर आंध्र ने सात विकेट पर 203 रन बनाये और झारखंड को आठ विकेट पर 194 रन पर रोक दिया।

SMAT 2025-26: झारखंड ने आंध्र प्रदेश से नौ रन से हार के बावजूद सुपर लीग ग्रुप ए में शीर्ष पर रहकर मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया। सुपर लीग ग्रुप ए के आखिरी मैच में 397 रन बने। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर आंध्र ने सात विकेट पर 203 रन बनाये और झारखंड को आठ विकेट पर 194 रन पर रोक दिया। झारखंड प्लस 0 . 221 के नेट रनरेट के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि आंध्र का नेट रनरेट माइनस 0.113 था। नीतिश कुमार रेड्डी ने आंध्र के लिये 22 गेंद में 45 रन बनाये और दो विकेट भी लिये। इससे पहले भारतीय टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने मध्यप्रदेश के लिए प्रभावशाली अर्धशतक बनाया लेकिन पंजाब को दो विकेट से जीतने से नहीं रोक पाए।

jharkhand Team

ईशान किशन (साभार-BCCI )

वेंकटेश ने अबुधाबी में आईपीएल की खिलाड़ियों की छोटी नीलामी से कुछ घंटे पहले यह अर्धशतक जड़ा। जल्द ही 31 बरस के होने वाले वेंकटेश ने 43 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए जिससे मध्यप्रदेश ने आठ विकेट पर 225 रन का मजबूत स्कोर बनाया। हालांकि पंजाब ने युवा हरनूर सिंह की 36 गेंद में 64 रन की पारी की बदौलत 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाकर जीत दर्ज की। वेंकटेश को गेंदबाजी में उनके कप्तान रजत पाटीदार ने केवल एक ओवर दिया जिसमें उन्होंने 12 रन दिए।

End of Feed