IND vs ZIM: भारत से मिली हार के बाद क्या बोले जिंबाब्वे के कप्तान इर्विन, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 6, 2022, 08:35 PM IST

Craig Ervine statement, India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप 2022 में ग्रुप-2 के अंतिम मुकाबले भारत के खिलाफ 71 रनों से मिली हार के बाद जिंबाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं। इस मैच में क्रेग इर्विन भी फ्लॉप साबित हुए।

भारत और जिंबाब्वे के बीच खेले गए टी20 विश्व कप 2022 के मैच में टीम इंडिया ने 71 रनों से जोरदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप-2 की अंक तालिका में पाकिस्तान से शीर्ष स्थान छीनते हुए नंबर.1 बनने का कमाल भी किया। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी जबकि पाकिस्तान की टक्कर न्यूजीलैंड से होगी। भारत के खिलाफ हार के बाद जिंबाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन क्या कुछ बोले, आइए जानते हैं।

craig_ervine

क्रेग इर्विन (AP)

जिंबाब्वे के कप्तान क्रेग इर्विन ने कहा कि टूर्नामेंट के शुरू में अच्छा खेल दिखाने के बाद उनकी टीम सही राह से भटक गई। जिंबाब्वे ने शुरू में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

End of Feed