Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर कैप्टन कूल का सेलिब्रेशन, देखें VIDEO

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 24, 2023, 12:25 PM IST

Chandrayaan-3, MS Dhoni Celebration: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी न तो बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और न ही विकेटकीपिंग करते हुए। वीडियो में धोनी चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का आनंद ले नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पल का जश्न भी मानाया।

Chandrayaan-3, MS Dhoni Celebration: 23 अगस्त 2023 भारत के लिए सबसे स्पेशल दिन था। हर देशवासियों की नजर टीवी स्क्रीन और घड़ी की सूई पर टिकी हुई थी। जैसे ही घड़ी में शाम के 6.04 बजे और इसके बाद फिर पूरा देश जश्न में डूब गया। मौका था चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का। इस दौरान हर देशवासी चंद्रयान के सफल लैंडिंग की कमाना कर रहे थे और इसके बाद इस पल का जश्न भी मनाया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर जश्न मनाते हुए नजर आए।

MS Dhoni celebration

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को देखते हुए एमएस धोनी। (फोटो- Twitter Video Screengrab)

धोनी के जश्न का वीडियो हो रहा वायरल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी भी चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के जश्न में डूब गए थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडिया में धोनी चंद्रयान-3 लैंडिंग के दौरान टीवी स्क्रीन के पास नजर आए। लैंडिंग के दौरान उनके आस-पास लोग तालिया बजा रहे थे। धोनी भी जश्न में शामिल हुए। वे अपनी जांधों पर ताली बजाते हुए दिखें।

End of Feed