IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में कहर बरपाना चाहता है ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

IND vs AUS, Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अभी से कमर कसनी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बयानबाजी अभी से शुरू हो चुकी है। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने सीरीज को लेकर हुंकार भरी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
  • दोनों टीमों के खिलाड़ी अभी से भर रहे हुंकार
  • कैमरन ग्रीन ने भारत के खिलाफ सीरीज पर दिया बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से उत्साहित ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ 22 नवंबर से उनके घरेलू मैदान पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला में बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं।

Cameron Green On IND vs AUS Test Series 2024

कैमरन ग्रीन का भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर बयान (Instagram)

ऑस्ट्रेलिया 2014-15 के बाद पहली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने की कवायद में है। भारत ने पिछली चार श्रृंखलाएं जीती हैं। उसने इस बीच 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया था। यह दोनों देश पिछले तीन दशक में पहली बार पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेंगे।

End of Feed