IND vs AUS: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो करारे झटके

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2022, 09:24 PM IST

IND vs AUS, Border-Gavaskar Trophy updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च 2023 में खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो झटके लगे हैं। उनके स्टार पेसर मिचेल स्टार्क गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। जबकि आईपीएल नीलामी में धूम मचाने वाले कैमरन ग्रीन भी चोटिल हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में फ्रेक्चर के कारण सर्जरी करानी होगी। डॉक्टरों को हालांकि उम्मीद है कि यह 23 वर्षीय खिलाड़ी नौ फरवरी से भारत के खिलाफ शुरू हो रही बोर्डर-गावस्कर श्रृंखला से पहले पूरी तरह से उबर जाएगा और चयन के लिए उपलब्ध होगा।

australia_cricket_Team_AP

ऑस्ट्रेलियाई टीम को दो झटके (AP)

तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क की अंगुली में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी और वह संभवत: अधिक लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को फरवरी-मार्च में भारत के खिलाफ चार टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है। ग्रीन और स्टार्क पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो चुके हैं।

End of Feed