पोरेल की गिरफ्तारी मामले में अदालत में सुनवाई टली, राज्य सरकार ने कदम उठाने के लिए मांगा समय

अभिषेक पोरेल केस में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई 14 सितंबर तक स्थगित कर दी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल चुके पोरेल को सोमवार रात हुगली जिला पुलिस ने मेडिकल की एक छात्रा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया था।

बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप से जुड़े मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सुनवाई 14 सितंबर तक स्थगित कर दी क्योंकि राज्य सरकार ने उनकी गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ाने के लिए समय की मांग की थी। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में राज्य सरकार ने गिरफ्तारी के बाद की गई कार्रवाई और आगे की जांच के लिए समय देने का अनुरोध किया। अदालत के समक्ष एक रिपोर्ट भी पेश की गई।

abhishek Porel

अभिषेक पोरेल (साभार-X)

मामले में पोरेल के एक मित्र को भी आरोपी बनाया गया है, जिसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सुनवाई स्थगित करते हुए न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने मामले को 14 सितंबर को फिर से सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेल चुके पोरेल को सोमवार रात हुगली जिला पुलिस ने मेडिकल की एक छात्रा की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोरेल ने शादी का वादा कर उसके साथ यौन संबंध बनाए।

End of Feed