Buchi Babu Tournament Live Streaming: सूर्या और अय्यर जैसे खिलाड़ी होंगे एक्शन में, कब और कहां देखें बुची बाबू टूर्नामेंट का मैच

Buchi Babu Tournament Live Streaming: बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई और टीएनसीए इलेवन के बीच मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी एक्शन में होंगे। यदि आप इस मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जान लें।

Buchi Babu Tournament Live Streaming: सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, आर साई किशोर और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी मुंबई और टीएनसीए इलेवन में खेलते नजर आएंगे जो बुची बाबू टूर्नामेंट के अंतर्गत 27 से 30 अगस्त के बीच कोयंबटूर में खेला जाएगा। इन खिलाड़ियों के आने से इस प्री-सीजन टूर्नामेंट का महत्व बढ़ गया है।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (70)

सूर्यकुमार यादव (साभार-PTI)

इस टूर्नामेंट में खासतौर से सबकी नजर सूर्यकुमार यादव पर होंगी, जो टेस्ट में वापसी की कोशिश में लगे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सूर्यकुमार को दलीप ट्रॉफी टीम में शामिल करके खुद को साबित करने का मौका दिया है। इस अहम टूर्नामेंट से पहले सूर्यकुमार बुची बाबू ट्रॉफी में अभ्यास करेंगे।

End of Feed