रोहित शर्मा को हटाने के लिए गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट कर रहा साजिश, पूर्व क्रिकेटर ने लगाया बड़ा आरोप

Manoj Tiwari Wild Accusation: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ब्रोंको टेस्ट का सहारा लेकर गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है। उनके मुताबिक इस टेस्ट को इसीलिए लाया गया है कि रोहित शर्मा को बाहर किया जा सके।

Manoj Tiwari Wild Accusation: भारतीय टीम प्रबंधन ने हाल ही में फिटनेस मापने के लिए एक नया टेस्ट शुरू किया है, जिसे ब्रोंको टेस्ट (Bronco Test) कहा जाता है। हेड कोच गौतम गंभीर की देखरेख में लागू किया गया यह टेस्ट आमतौर पर रग्बी और फुटबॉल जैसे खेलों में प्रयोग होता है।इस टेस्ट में खिलाड़ी को लगातार बिना रुके 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की पाँच सेट दौड़ लगानी होती है। कुल दूरी 1,200 मीटर होती है और इसमें लगने वाला समय ही खिलाड़ी की फिटनेस का स्तर दर्शाता है। जितना कम समय, उतनी बेहतर फिटनेस।

rohit sharma gautam gambhir ap

रोहित शर्मा गौतम गंभीर (फोटो- AP)

मनोज तिवारी का दावा – "रोहित शर्मा को बाहर करने की चाल"

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इस टेस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टेस्ट खासतौर पर रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के लिए लाया गया है।क्रिकट्रैकर से बातचीत में तिवारी ने कहा कि "मुझे लगता है कि विराट कोहली को 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं से बाहर करना मुश्किल होगा। लेकिन रोहित शर्मा के मामले में मुझे शक है। मैं भारतीय क्रिकेट में हो रही गतिविधियों को करीब से देखता हूं और मेरा मानना है कि यह ब्रोंको टेस्ट ऐसे खिलाड़ियों के लिए लाया गया है जिन्हें भविष्य की योजनाओं में नहीं रखना है।"

End of Feed