पूर्व दिग्गज को है भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 9, 2023, 09:04 PM IST

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ बतौर सलाहकार जुड़ने वाले पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा को भारतीय टीम के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अपनी टीम के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की आशा है। जानिए इस बारे में उन्होंने क्या कहा?

रोसीयू: वेस्टइंडीज के प्रदर्शन सलाहकार और पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि उनकी टीम के खिलाड़ी ‘सही दिशा’ में आगे बढ़ रहे हैं और उनमें से कुछ भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अपने मौके का फायदा उठा कर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भारत 12 जुलाई को डोमिनिका में अपना टेस्ट अभियान शुरू करेगा। टीम टेस्ट मैचों के बाद तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

West Indies Cricket team

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम(साभार Windies Cricket)

सही दिशा में बढ़ रहे हैं टीम के खिलाड़ी

लारा ने कहा, 'हमें दो बहुत महत्वपूर्ण टेस्ट मैच खेलने हैं। इससे हमारा दो साल का चक्र (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) शुरू होगा। यह भारत के खिलाफ है और भारतीय टीम अपने घर में खेले या बाहर हर जगह दुनिया की शीर्ष टीमों में से एक है। मैं शिविर के अनुभव से कह सकता हूं कि खिलाड़ी सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। डोमिनिका में पहले मैच से बस कुछ ही दिन दूर हैं, लेकिन यह एक युवा समूह है, जिसका नेतृत्व क्रैग ब्रैथवेट कर रहे हैं।'

End of Feed