BPL 2024: शोएब मलिक ने फेंकी एक ओवर में तीन नो-बॉल, तीसरी शादी पर ली गई चुटकी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 23, 2024, 04:52 PM IST

हाल ही में अपनी तीसरी शादी का ऐलान करने वाले पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एक ओवर में तीन नो बॉल फेंकने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

ढाका: खेल की दुनिया को अपनी तीसरी शादी की खबर से चकित करने वाले पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक एक और विवाद में फंसते दिख रहे हैं। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में फार्च्यून बारिसल की ओर से खेल रहे शोएब मलिक ने गेंदबाजी के दौरान एक ऐसा काम किया जिसे लोग उनकी तीसरी शादी से जोड़कर देख रहे हैं।

Shoaib Malik

शोएब मलिक(साभार Twitter)

एक ओवर में फेंकी तीन नो बॉल

End of Feed