'गेंदबाज बने हमारे संकटमोचक', कप्तान श्रेयस अय्यर ने वनडे सीरीज जीतने के बाद दिया बयान

Shreyas Iyer Statement After India Win ODI Series vs NZ: आखिरी दो वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी लेकिन उन्होंने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम दोनों सीमित ओवर फॉर्मेट सीरीज में विजयी रही।

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं थी लेकिन उन्होंने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया जिससे टीम टी20 और वनडे दोनों प्रारूपों में जीत हासिल करने में सफल रही।

Shreyas Iyer Statement After India Win ODI Series In New Zealand

श्रेयस अय्यर ने वनडे सीरीज जीतने के बाद क्या कहा (X/BCCI)

अय्यर ने पांच मैच की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में 22 रन से जीत दर्ज करने के बाद कहा, "अगर आप पूरी सीरीज को देखें तो यह बल्लेबाजों के लिए सीरीज नहीं थी। जिस तरह से गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, वे मौके पर खरे उतरे। उन्हें पूरा विश्वास था कि परिस्थितियां कैसी भी हों, वे टीम को जीत दिलाने में सफल रहेंगे।"

End of Feed