तरसती रह गईंः पाकिस्तान में छलका WPL Auction में शामिल ना होने का दर्द

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2023, 06:54 PM IST

Bismah Maroof, WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन के लिए जब 5 टीमों के बीच खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगी तो कई खिलाड़ी करोड़पति बनीं, कई खिलाड़ी लखपति बनीं। इसमें विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी शामिल थे लेकिन पाकिस्तान इसका हिस्सा नहीं था। इसका दर्द पाकिस्तानी खिलाड़ी की जुबां से छलका है।

युवा सनसनी आयशा नसीम ने भले ही टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को प्रभावित किया हो लेकिन उनकी कप्तान बिस्माह मारूफ को इस बात का दुख है कि पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी का हिस्सा नहीं हैं।

bismah maroof on wpl auction 2023

बिस्माह मारूफ

बिस्माह (55 गेंद पर 68 रन) और युवा आयशा (25 गेंद पर नाबाद 43) की पारियों से पाकिस्तान ने भारत को टी20 विश्व कप मुकाबले में कड़ी चुनौती दी लेकिन सोमवार को जब दक्षिण अफ्रीका में मौजूद अधिकतर शीर्ष महिला खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल की नीलामी में किसी टीम से जुड़ने की उम्मीद कर रही होंगी तब पाकिस्तानी लड़कियां इसे केवल अपने फोन पर देख सकेंगी।

End of Feed