हंसे, रोए और गुनगुनाए, जब करतारपुर साहिब में मिले भारत-पाकिस्तान के दो पूर्व क्रिकेटर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 08:03 PM IST

Bishan Singh Bedi and Intikhab Alam meet in Kartarpur Sahib: करतारपुर साहिब में जब पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी मत्था टेकने पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम से हो गई। इसके बाद ये दोनों पूर्व क्रिकेटर व दोस्त मिले तो भावुक हो गए।

भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी जब करतारपुर साहिब में अपने पुराने दोस्त और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम से मिले तो इतने भावविभोर हो गए कि साथ में हंसे, गुनगुनाया और रोये भी। 76 वर्ष के बेदी नवंबर 2019 में करतारपुर कोरिडोर खुलने के बाद वहां मत्था टेकने के लिये सरहद पार यात्रा करना चाहते थे । गुरू नानक देव ने अपना अंतिम समय करतारपुर में बिताया था।

kartarpur_sahib

करतारपुर साहिब में मिले बेदी और आलम

कोरोना संक्रमण और खराब स्वास्थ्य के कारण बेदी वहां पहले नहीं जा सके । आखिरकार वह मंगलवार को करतारपुर गए। उनकी पत्नी अंजू ने बताया ,‘‘ बिशन अब बेहतर महसूस कर रहे हैं लेकिन सौ फीसदी स्वस्थ नहीं हैं । वह नियमित यात्रा नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें अपने पोते के जन्मदिन के लिये अमृतसर आना ही था तो हमने सोचा कि साथ में करतारपुर साहिब भी मत्था टेक लें।’’

End of Feed