ST vs BH Live Streaming, Big Bash League (BBL) 2023-24 Match Updates: बिग बैश लीग 2023 के छठे मुकाबले में सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट के बीच मंगलवार को रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला ब्रिस्बेन हीट से ज्यादा महत्वपूर्ण सिडनी थंडर के लिए है, क्योंकि वे सीजन का पहला मैच खेलने उतरी है। वहीं, ब्रिस्बेन हीट की बात करें तो टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं। इसमें टीम को एक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला नहीं खेला जा सका। टीम 3 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।
सिडनी थंडर टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Sydney Thunder Twitter)
सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट का मैच कितनी बजे होगा शुरू? (ST vs BH Match Timeing)
सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले जाने वाले मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होगी।
सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट का मैच कहां होगा आयोजित? (ST vs BH Match Venue)
सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले जाने वाले मैच का आयोजन कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में किया जाएगा।
सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट का मैच को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (ST vs BH Live Telecast in india)
सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले जाने वाले मैच को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट का मैच को मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (ST vs BH Live Streaming in india)
सिडनी थंडर और ब्रिस्बेन हीट के मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
