India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद जब भारतीय खिलाड़ी गेंदबाजी करने उतरे तो वहां सबसे सफल गेंदबाज हार्दिक पांड्या रहे। इसी बीच भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट लिया लेकिन सिर्फ एक विकेट से बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ पुछल्ले बल्लेबाज शाहीन अफरीदी का विकेट लिया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया।
भारत केे लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
1. भुवनेश्वर कुमार - 80 मैच, 86 विकेट
2. युजवेंद्र चहल - 69 मैच, 85 विकेट
3. जसप्रीत बुमराह - 60 मैच, 70 विकेट
4. रविचंद्रन अश्विन - 60 मैच, 66 विकेट
5. हार्दिक पांड्या - 74 मैच, 57 विकेट
इन पांच सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाजों में से तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो रविवार को टी20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच का हिस्सा थे। ये खिलाड़ी हैं भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या।
