बंगाल प्रो टी-20 लीग की नई टीम सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स हुई लांच

  • Authored by: Ankan Kar
  • Updated May 10, 2024, 08:23 PM IST

Bengal Pro T20 League: बंगाल प्रो टी20 लीग में एक और नई टीम की एंट्री हो गई है जो कि इस टूर्नामेंट को और भी खास बनाने वाली है। इस टीम का नाम सर्वेटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स है। सिलीगुड़ू स्ट्राइकर्स नार्थ बंगाल के कुल 5 जिलों का प्रतिनिधित्व करेगी जिसमें दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूच बिहार, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग शामिल है।

Bengal Pro T20 League: आईपीएल में हर दिन युवा भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है । एक तरफ जहां विदेशी बल्लेबाज़ तूफानी पारी खेल रहे हैं तो वहीं उनका साथ हिंदुस्तानी खिलाड़ी दे रहे हैं। हर फ्रेंचाइजी की स्काउटिंग टीम देश के अलग अलग हिस्सों से खिलाड़ियों की खोज कर रहे हैं, जो पहले अपनी IPL टीम के लिए और फिर देश के लिए धमाल मचा रहे हैं।

Servotak strickerr

सर्वोटेक स्ट्राइकर्स

नए खिलाड़ियों की सबसे बड़ी खोज़ स्टेट एसोसिएश के टी-20 लीग्स में हो रही है । हाल ही में बंगाल क्रिकेट एसोशिएशन ने बंगाल प्रो टी-20 क्रिकेट लीग की शुरुआत की है जिसमें मेंस और महिला श्रेणियों में 8 फ्रेंचाइजी टीमें शामिल है।

End of Feed