IPL Auction 2027: आईपीएल 2027 ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है। इससे पहले इससे एक ऐसा नाम जुड़ा है जिसने इस लीग को और भी रोमांचक बना दिया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने भी ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर किया है। बेन स्टोक्स ने 2 करोड़ की बेस प्राइस में खुद को उपलब्ध कराया है। उनके आने की संभावना कम थी क्योंकि 2025 में उन्होंने खुद को इससे दूर रखा था। अब उनके आने से आईपीएल में एक ऐसा नाम जुड़ गया है जो फैंस को अपनी ओर खींच सकते हैं।
आईपीएल ऑक्शन 2027 (साभार-IPL)
स्टोक्स के लिए नियम को किया नजरअंदाज
बेन स्टोक्स को आईपीएल में शामिल करने के लिए नियम को भी नजरअंदाज कर दिया गया। बीसीसीआई के नियम के अनुसार जो खिलाड़ी खुद को मेगा ऑक्शन में रजिस्टर नहीं करता है, उन्हें मिनी ऑक्शन में शामिल होने का अधिकार नहीं है। हालांकि, स्टोक्स को इसकी अनुमति दे दी गई है।
तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं आईपीएल
बेन स्टोक्स की बात करें तो वह 3 आईपीएल टीम से खेल चुके हैं। सबसे पहले साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट् से खेलने के बाद वह 3 साल राजस्थान रॉयल्स (2018-21) और 2023 में आखिरी बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। 5 सीजन खेलने वाले स्टोक्स ने 45 मैच में 935 रन और 28 विकेट चटकाए हैं।
