इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने आईसीसी को फिर लिया आड़े हाथ, जानिए क्या है मामला

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टटर्च में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आईसीसी ने दोनों टीमों पर स्लो ओवर रेट के लिए 3-3 अंक का जुर्माना लगाया है। ऐसे में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने गुस्से में एक बार फिर आईसीसी को आड़े हाथ लिया है।

वेलिंग्टन: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पिछले साल लॉर्ड्स में एशेज टेस्ट के बाद से ओवर रेट शीट पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं क्योंकि वह इसके आंकलन के बारे में अपनी चिंताओं को लेकर आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के साथ बातचीत करने का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले पर स्टोक्स की हालिया टिप्पणी तब आई जब क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दोनों पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में तीन-तीन अंक का जुर्माना लगाया गया।

Ben Stokes

बेन स्टोक्स

स्लो ओवर रेट के मामले पर आईसीसी से मांगा जवाब

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के हवाले से स्टोक्स ने ओवर गति के जुर्माने पर कहा,'दोनों टीमों के दृष्टिकोण से सबसे निराशाजनक बात यह है कि यह मैच समय से पहले खत्म हुआ और इसका स्पष्ट परिणाम भी निकला। मुझे हालांकि लगता है कि निराशा वास्तव में पिछले साल एशेज में हुई थी, जब मैंने पहली बार मैच रेफरी और अंपायरों के सामने इस मुद्दे को उठाया था। मुझे लगता है कि सबसे निराशाजनक बात यह है कि यह हमेशा एक मुद्दा होता है जो इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहां हैं और क्रिकेट की शैली क्या है। एशिया में ओवर-रेट कभी भी समस्या नहीं होती है क्योंकि ववहां स्पिन गेंदबाजी ज्यादा होती है।'

End of Feed