IND vs ENG: करारी हार के बाद 'बैजबॉल' के बचाव में उतरे स्टोक्स, बोले- 'हमारा तरीका बिल्कुल सही'

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 26, 2024, 08:48 PM IST

Ben Stokes supports bazzball: रांची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में मिली हार के बावजूद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी बैजबॉल शैली को गलत नहीं बताया है। बेन स्टोक्स के मुताबिक उन्होंने वो हर चीज की जो कि मैच जीतने के लिए जरूरी थी।

Ben Stokes on Ranchi Defeat: भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आक्रामक शैली में खेलने की ‘बैजबॉल’ शैली अपनाने के बाद पहली बार टेस्ट श्रृंखला गंवाने वाले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने सोमवार को इन सुझावों को खारिज कर दिया कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ निर्मम रवैया नहीं अपनाया।

Ben Stokes IND vs ENG

बेन स्टोक्स

भारत ने चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की। भारत की जीत इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ रणनीति के लिए करारा झटका है जिसकी अब चारों तरफ आलोचना हो रही है। स्टोक्स से पूछा गया कि क्या भारत के खिलाफ इंग्लैंड का रवैया निर्मम नहीं था, उन्होंने कहा,‘‘निर्ममता। यह क्या है। यह खुद को कैसे पेश करती है। प्रत्येक अपने सर्वश्रेष्ठ इरादों के साथ मैच में उतरता है, जब इसका फायदा नहीं मिलता है तो लोग कहते हैं कि हम निर्मम नहीं हैं। जब आपकी रणनीति कारगर साबित होती है तो लोग कहते हैं कि हम निर्मम हैं।’

End of Feed