भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के शेड्यूल पर बेन स्टोक्स और शुभमन गिल ने उठाए सवाल

इंग्लैंड और भारत के बीच गुरुवार से लंदन के ओवल में खेले जाने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने दो मैचों के बीच के अंतर को लेकर सवाल उठाए हैं। जानिए दोनों ने एक दूसरे के सुर के कैसे मिलाए सुर?

लंदन: बेन स्टोक्स और शुभमन गिल ने बुधवार को टेस्ट मैचों के बीच लंबे अंतर की मांग करते हुए कहा कि पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में गेंदबाजों के भारी कार्यभार को देखते हुए दो मैचों के बीच तीन दिन का ब्रेक कम है। लीड्स में पहले टेस्ट और लॉडर्स पर तीसरे टेस्ट के बाद एक सप्ताह का अंतर था लेकिन दूसरे और तीसरे तथा चौथे और पांचवें मैच के बीच सिर्फ तीन दिन का अंतर रहा। इससे खिलाड़ियों को रिकवरी का अधिक समय नहीं मिला। स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण पांचवां टेस्ट नहीं खेल पायेंगे। भारत भी कुछ तेज गेंदबाजों की चोट से जूझ रहा है।

Ben Stokes Shubman Gill

बेन स्टोक्स और शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट AP)

इससे बेहतर हो सकता था शेड्यूल

पांचवें टेस्ट से पूर्व स्टोक्स ने कहा,'पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मैचों के बीच अंतर बेहतर हो सकता था। दो मैचों में आठ और नौ दिन और बाकी दो में तीन दिन का अंतर। सब मिलाकर पांच पांच दिन का अंतर रहने से निरंतरता रहती। दोनों टीमों के लिये यह कठिन रहा है। गेंदबाजों को काफी ओवर डालने होते हैं। एक बार तो आठ नौ दिन का ब्रेक मिल रहा है और फिर तीन दिन का। हर मैच के बीच चार या पांच दिन का अंतर हो सकता था।'

End of Feed