क्या IPL 2025 में गेंदबाजों को नहीं मिलेगी डबल बाउंसर की छूट? BCCI करने जा रहा रिव्यू

IPL 2025 Two Bouncer rule: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले एक बड़े नियम में बदलाव हो सकता है जिससे गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ सकती है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई डबल बाउंसर के साथ-साथ इम्पैक्ट प्लेयर रुल को रखने को लेकर संदेह की स्थिति में है।

IPL 2025 Two Bouncer rule: इंडियन प्रीमियर लीग में कई ऐसे बड़े नियम है जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से काफी अलग हैं। इनमें से कुछ में गेंदबाज तो कही बल्लेबाजों को फायदा होता है। ऐसा ही एक रुल एक ओवर में दो बाउंसर की मंजूरी का है जिससे बॉलर्स को काफी फायदा मिलता है। लेकिन अब लगता है कि ये छूट जल्द ही खत्म हो सकती है।

ipl two bouncer rule

आईपीएल (फोटो- BCCI/IPL)

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई इस नियम के साथ-साथ इम्पैक्ट प्लेयर नियम को जारी रखने के बारे में संदेह में है और संकेत हैं कि दोनों की समीक्षा की जा रही है। ये नियम पुरुषों के टी20 अंतर-राज्यीय टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हैं, जो 23 नवंबर से शुरू होने वाला है। दो-बाउंसर नियम घरेलू क्रिकेट और आईपीएल 2024 में तब लागू किया गया था जब एक ओवर में दूसरा बाउंसर इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, नियम की समीक्षा जारी है।

End of Feed