दो हिस्सों में होगा रणजी ट्रॉफी का अगला सीजन, सीके नायडू में भी होगा बड़ा बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2024, 08:42 PM IST

बीसीसीआई रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन में कुछ बदलाव कर सकती है। 2024-25 सत्र के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर के पुनर्गठन का एक मसौदा प्रस्ताव बोर्ड की शीर्ष परिषद को भेजा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो हिस्सों में खेला जाएगा रणजी ट्रॉफी का अगला सीजन
  • सीके नायडू में नहीं होगा टॉस
  • चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने दिया था परामर्श

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) रणजी ट्रॉफी के आयोजन को दो हिस्सों में बांटने पर विचार कर रहा है जिसके मुताबिक इसका आयोजन 2024-25 सत्र में सफेद गेंद वाले टूर्नामेंटों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20) और विजय हजारे ट्रॉफी (50 ओवर) से पहले और फिर इन टूर्नामेंट के बाद में होगा। यह पता चला है कि 2024-25 सत्र के लिए घरेलू क्रिकेट कैलेंडर के पुनर्गठन का एक मसौदा प्रस्ताव बोर्ड की शीर्ष परिषद को भेजा गया है। यह प्रस्ताव बीसीसीआई सचिव जय शाह, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के परामर्श के बाद बनाया गया है।

BCCI

बीसीसीआई और ऱणजी ट्रॉफी (साभार-BCCI)

इसमें एक अन्य प्रस्ताव सीके नायडू ट्रॉफी के लिए टॉस को खत्म करने का है जिसका आयोजन एक नई अंक प्रणाली के साथ किया जायेगा। रणजी ट्रॉफी के नये प्रस्तावित प्रारूप अनुसार लीग चरण के पांचों के आयोजन के बाद सफेद गेंद के टूर्नामेंट ( सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी) होंगे। शेष दो रणजी लीग मैच और नॉकआउट चरण के मुकाबले सीमित ओवरों के टूर्नामेंट के बाद आयोजित किये जायेंगे।

End of Feed