BCCI सचिव जय शाह बोले, राहुल द्रविड़ को अगर टीम इंडिया का कोच बने रहना है तो ये करना होगा..

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 10, 2024, 01:40 PM IST

Jay Shah, Rahul Dravid, Team India Coach Selection: एक बार फिर वो घड़ी आ रही है जब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच का चयन होना है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ कर दिया है कि अगर राहुल द्रविड़ को जून के बाद भी टीम इंडिया के कोच पद पर बरकरार रहना है तो उसके लिए उन्हें चयन प्रक्रिया से गुजरने के लिए फिर से आवेदन करना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया कोच पद के लिए फिर करना होगा आवेदन
  • बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कोच चयन प्रक्रिया पर दिया बयान
  • क्या आने वाले समय में फिर से दिखेगा विदेशी कोच?

बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने कहा है कि भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को अगर टी20 विश्व कप के बाद भी पद पर बने रहना है तो उन्हें फिर से आवेदन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नये कोच की नियुक्ति तीन साल के लिये होगी। द्रविड़ का करार शुरू में दो साल का था लेकिन उन्हें और सहयोगी स्टाफ को नवंबर में 50 ओवरों के विश्व कप के बाद कार्यकाल में विस्तार दिया गया। अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो जायेगा।

Rahul Dravid Needs To Reapply for Coach Post

राहुल द्रविड़ (AP)

शाह ने यहां बीसीसीआई कार्यालय में चुनिंदा मीडिया से कहा ,‘‘ हम अगले कुछ दिन में आवेदन मंगवायेंगे । राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है । उन्हें पद पर बने रहना है तो फिर से आवेदन करना होगा । हमें दीर्घकालीन कोच चाहिये, तीन साल के लिये ।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अलग अलग प्रारूपों के लिये अलग कोच रखने का चलन नहीं रहा है लेकिन अंत में फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति को लेना है । समिति में जतिन परांजपे, अशोक मल्होत्रा और सुलक्षणा नाईक हैं।

End of Feed