'टी20 विश्व कप मैच का करो बायकॉट', BCCI के पाकिस्तान में खेलने से इनकार के बाद कामरान अकमल की गीदड़ भभकी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 20, 2022, 11:56 AM IST

Kamran Akmal on India vs Pakistan T20 World Cup 2022 Match: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने अपनी टीम से भारत के खिलाफ आगामी टी20 विश्व कप मैच का बायकॉट करने की मांग की है। अकमल ने यह मांग बीसीसीआई के पाकिस्तान में एशिया कप 2023 खेलने से इनकार करने के बाद की है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के हाल ही एशिया कप 2023 को तटस्थ स्थल पर खेलने को लेकर बयान दिया था, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट जगत बौखला गया है। पीसीबी समेत कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारत को वनडे विश्व कप 2023 से हटने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने नई गीदड़ भभकी दिखाई है। उन्होंने पाकिस्तान टीम से भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 मैच का बायकॉट करने की मांग की है। बता दें कि अगले साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है।

भारत बनाम पाकिस्तान

कामरान ने एआरवाई न्यूज से कहा, 'मेरा मानना है कि जय शाह को बयान देने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने एशिया कप 2022 के दौरान पाकिस्तान-भारत मैच शिरकत की तो ऐसे में उन्हें अपनी राजनीति को विपक्ष के लिए बचाकर रखना चाहिए। राजनीति को खेलों से दूर रखना चाहिए।' कामराने ने आगे कहा, 'एशिया कप 2023 का आयोजन सिर्फ पाकिस्तान में होना चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ किसी भी स्तर पर नहीं खेलना चाहिए। फिर चाहे वो आईसीसी इवेंट्स के मैच हों या एशिया कप के मैच हों या 23 अक्टूबर को होने वाला मैच।' भारत और पाकिस्तान की टीम की रविवार को टी20 विश्व कप में अपने अभियान का आगाज करेंगी। दोनों की भिड़ंत मेलबर्न में होगी।

End of Feed